म.प्र.और राजस्थान में शीतलहर शुरू

म.प्र.और राजस्थान में शीतलहर शुरू

भोपाल [ महा मीडिया] राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर शुरू हो गई है। दोनों राज्यों के 15 शहरों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहा। राजस्थान का फतेहपुर 4.3°C और मध्य प्रदेश का गिरवर 8.4°C के साथ सबसे ठंडे रहे। कश्मीर घाटी में महीने के अंत तक रात का तापमान और गिर सकता है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में भी अगले दो से तीन दिन में पारा गिरेगा।पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का असर बढ़ सकता है। भोपाल और शाजापुर समेत कई हिस्सों में सर्दी बढ़ी है, और अगले कुछ दिनों तक ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास दर्ज किया गया, जबकि मंडला जैसे इलाकों में कोहरे का असर भी दिख रहा है।

सम्बंधित ख़बरें