म.प्र.के छह शहरों में शीतलहर

म.प्र.के छह शहरों में शीतलहर

भोपाल [ महा मीडिया] नवंबर के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। म.प्र. के 6  शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। म.प्र. के दमोह में 7.4°C के साथ सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। राजधानी भोपाल में इस सीजन का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसे पिछले 10 वर्षों में नवंबर की तीसरी सबसे ठंडी रात बताया गया है।

सम्बंधित ख़बरें