म.प्र.स्वामित्व योजना में अब तक पचास प्रतिशत कार्य पूर्ण

म.प्र.स्वामित्व योजना में अब तक पचास प्रतिशत कार्य पूर्ण

भोपाल [ महामीडिया] स्वामित्व योजना में मध्यप्रदेश में अब तक 25 लाख 57 हजार 311 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश में 50 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य रखा गया है जिसके मुकाबले करीब 51.15 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। लेकिन प्रदेश की राजधानी भोपाल की स्थिति अग्रणी जिलों की तुलना में काफी पीछे है।भोपाल में 24 नवंबर की सुबह तक जिले में यह संख्या 21,401 हो पाई है। इसके बावजूद राजधानी में चिह्नित कुल भूखंडों में से महज 50.71 प्रतिशत की ही रजिस्ट्री हो सकी है यानी आधे भूखंडों के मालिकों को अभी अपने पंजीकृत मालिकाना हक का इंतजार है। स्वामित्व योजना के तहत भोपाल जिले में कुल 42,199 प्लाट की रजिस्ट्री की जानी है। इससे 51,734 हितग्राहियों को मालिकाना हक मिलना है लेकिन 20 नवंबर तक महज 20,184 रजिस्ट्रियां ही पूरी हो सकी हैं। इस तरह कुल लक्ष्य का सिर्फ 47.83 प्रतिशत काम हुआ है और आधे से अधिक हितग्राही अब भी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें