म.प्र.के कोदो और कुटकी निर्यात में वृद्धि

म.प्र.के कोदो और कुटकी निर्यात में वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया] पिछले तीन वर्षों में प्रदेश से कुटकी, कोदो और सांवा का करीब 550 करोड़ रुपये मूल्य का निर्यात हुआ है। मध्यप्रदेश के श्रीअन्न की मांग यूएई, अमेरिका और यूरोप के देशों में बढ़ रही है। इससे जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। देश में भी मिलेट से बने पौष्टिक आहार की मांग बढ़ रही है। वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश से कुटकी, कोदो और सांवा का कुल 1 अरब 83 करोड़ रुपये मूल्य का निर्यात हुआ। इसमें 49 करोड़ 30 लाख रुपये की कुटकी, 1 अरब 26 करोड़ रुपये का कोदो और 7.48 करोड़ रुपये मूल्य का सांवा शामिल था।

 

सम्बंधित ख़बरें