ऑस्ट्रेलिया की संसद में नया ऑनलाइन सुरक्षा कानून पारित

ऑस्ट्रेलिया की संसद में नया ऑनलाइन सुरक्षा कानून पारित

भोपाल [ महामीडिया] ऑस्ट्रेलिया की संसद ने बुधवार को एक नया ऑनलाइन सुरक्षा कानून पारित कर दिया है।इस कानून के तहत यदि बड़ी टेक कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर संभावित ऑनलाइन नुकसान को रोकने में विफल रहती हैं तो उन पर अरबों डॉलर का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। यह कानून 2022 में पारित यूरोपीय संघ के डिजिटल सर्विसेज एक्ट और उसके एक साल बाद बने ब्रिटेन के ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट के समान है। यह नया कानून गेम्स, एप्स और एआई चैटबॉट्स सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं के लिए न्यूनतम सुरक्षा मानक तय करता है।नियम तोड़ने पर अधिकतम जुर्माने की राशि को सरकार के शुरुआती प्रस्ताव 10.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़ाकर टेक कंपनी की ग्लोबल रेवेन्यू का 5 प्रतिशत तक कर दिया गया है।इस कानून का नाम 'डिजिटल ड्यूटी ऑफ केयर' है। इसके तहत कंपनियों को सिर्फ शिकायत मिलने का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि अपने प्लेटफॉर्म पर नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट को रोकने के लिए पहले से इंतजाम करने होंगे।इसमें महिलाओं के विरुद्ध नफरत फैलाने वाले पोस्ट और बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट शामिल हैं। कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म के डिजाइन और एल्गोरिद्म से पैदा होने वाले खतरों को भी कम करना होगा।

 

सम्बंधित ख़बरें