एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का सामना जापान से

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का सामना जापान से

भोपाल [ महा मीडिया] महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लीग चरण के आखिरी मुकाबले में आज भारत और जापान की टीमें भोपाल के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (नाथू बरखेड़ा) में शाम 7:00 बजे आमने-सामने होंगी। भारत और जापान दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अपराजित हैं और 4-4 मैचों में 12-12 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं। आज का मैच लीग चरण में पहला स्थान तय करने के लिहाज से अहम है। मेजबान भारत ने मंगलवार को चीन को 6-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की, जिसमें दीपिका ने हैट्रिक लगाई। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में भी अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति हासिल की। विश्व रैंकिंग में भारत 7वें और जापान 11वें स्थान पर है, जबकि एशियाई रैंकिंग में भारत दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर है। 

सम्बंधित ख़बरें