नवीनतम
भारत के चीनी निर्यात में चालीस प्रतिशत की वृद्धि
जयपुर [ महा मीडिया] भारत से चीन को भेजे जाने वाले सामान में तेजी आई है। खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग सामान का निर्यात बढ़ा है। अगस्त तक के पांच महीनों में चीन को भारत का निर्यात करीब 40 प्रतिशत बढ़ा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग सामान इस बढ़ोतरी के बड़े कारण रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर का दायरा बढ़ने से हाई-एंड उपकरणों की मांग बढ़ रही है। इसका लाभ भारत से चीन को होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात को भी मिल रहा है।