इटली भी बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाएगा
मुंबई [महा मीडिया]
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाने की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि कैबिनेट जल्द इस पर निर्णय लेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित रखी जाएगी।मेलोनी ने यह घोषणा राजधानी रोम में अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के युवा संगठन के राष्ट्रीय महोत्सव में किया। प्रस्तावित नियमों के तहत विदेशी छात्रों के उन पेरेंट्स को इटैलियन भाषा सीखनी होगी जिनके बच्चों को स्कूल में घुलने-मिलने में दिक्कत है। अभी फ्रांस और चीन सहित दुनिया के 24 देशों में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध है।