नेपाल तबाही में अब तक 634 लोगों की मौत

नेपाल तबाही में अब तक 634 लोगों की मौत

भोपाल [ महा मीडिया] नेपाल में बाढ़ के बाद हुई भारी तबाही में अब तक 634 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 2500 से लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद 290 भारतीय नागरिकों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है और उनकी तलाश के प्रयास लगातार जारी हैं। हाइड्रोपावर की टनल में 933 मजदूर फंसे हुए हैं उन्हें बाहर निकालने के लिए नेपाल ने भारत से मदद मांगी है। भारत ने 10 टन राहत सामग्री के साथ एक और विमान काठमांडू भेजा है वहीं नेपाल ने रेस्क्यू किए गए विदेशी नागरिकों की सूची जारी की है। नेपाल की बाढ़ में महाराष्ट्र के लगभग 404 पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी आ रही है।

सम्बंधित ख़बरें