अमेरिका ने वेनेजुएला में 65 अरब बैरल से अधिक का तेल भंडार नियंत्रण प्राप्त किया
भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिका ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा तेल भंडार पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए एक समझौता किया है। अमेरिका के पास खुद करीब 46 अरब बैरल तेल है।भारत से तुलना करें तो देश हर साल करीब 1.6 से 1.7 अरब बैरल कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। इस हिसाब से 65 अरब बैरल तेल भारत के 40 साल के ऑयल आयात के बराबर है। यह काम वेनेजुएला में काम करने वाली एक निजी कंपनी के साथ मिलकर किया जाएगा। इस साझेदारी से निकलने वाले तेल में अमेरिका को 55% हिस्सा मिलेगा। इस निजी कंपनी का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।