आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक तीन अक्टूबर से इंदौर में
भोपाल [ महा मीडिया] राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिन की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 3 से 5 अक्टूबर तक इंदौर में होगी। इसे दिवाली बैठक भी कहा जाता है। संघ के सभी 46 प्रांतों के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। यह संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाली आखिरी बड़ी संगठनात्मक बैठक होगी।