नेपाल में अभी तक 626 लोगों के मरने की जानकारी , हजारों लापता
भोपाल [ महा मीडिया]
नेपाल में भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी नुकसान हुआ है जिसमें अब तक कम से कम 626 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,482 से अधिक लोग लापता हैं। भारत ने तुरंत मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस भीषण संकट के बीच उम्मीद की किरण जगाते हुए भारतीय वायुसेना ने बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता अभियान शुरू किया है। वायुसेना का एक विमान प्रभावित परिवारों के लिए दवाएं और भोजन जैसी 10 टन आवश्यक जीवन रक्षक राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंच चुका है।