बिहार में गंगा और गंडक नदी खतरे के निशान के पार
भोपाल [ महा मीडिया]
नेपाल में भारी बारिश और आपदा के कारण बिहार में गंगा और गंडक नदी उफान पर हैं जिससे निचले इलाकों में पानी फैल रहा है और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी खतरे के निशान (48.60 मीटर) से ऊपर 49.7 मीटर पर बह रही है। नेपाल से पानी आने के बाद गंडक बैराज के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। पटना, वैशाली और भागलपुर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।