चोट के कारण नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
भोपाल [ महा मीडिया] नीरज चोपड़ा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं।चोपड़ा को ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगी है जिससे लिगामेंट फट गया है।इस चोट के कारण नीरज 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा 11 से 13 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से भी बाहर रहेंगे।