नवीनतम
कजलियां पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनायें
भोपाल [ महा मीडिया] आज पूरे देश में कजलियां पर्व पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि सांस्कृतिक लोक परम्पराओं का पर्व कजलियां हरियाली एवं खुशहाली का प्रतीक है जो हमें उन्नति एवं शांति का संदेश देता है। यह पर्व प्राचीन लोक आस्थाओं और लोक परम्पराओं का प्रतिबिम्ब है।