भोपाल का बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल के करीब पहुंचा

भोपाल का बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल के करीब पहुंचा

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल का बड़ा तालाब अपने फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट के करीब पहुंच गया है। कैचमेंट में सक्रिय कोलांस और उलझावन नदियों से पानी की तेज आवक बनी हुई है। कोलांस नदी फिलहाल सामान्य जलस्तर से तीन फीट ऊपर बह रही है जिससे तालाब का लेवल लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में बड़े तालाब के जलस्तर में 0.40 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पानी की सतत आवक को देखते हुए नगर निगम प्रशासन भदभदा डैम की निगरानी कर रहा हैयदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आज शनिवार को अतिरिक्त पानी की सुरक्षित निकासी के लिए भदभदा डैम के एक या दो गेट खोले जा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें