भारत में आठ नए स्वदेशी कीटनाशकों को स्वीकृति मिली
भोपाल [ महा मीडिया]
भारत की पंजीकरण समिति ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में कीटनाशकों के स्वदेशी निर्माण और तकनीकी सामग्री के निर्माण से संबंधित आठ आवेदनों को अनुमति दी है। इन अनुमतियों में शाकनाशी, फफूंदनाशी और कीटनाशी शामिल हैं जिनका उपयोग धान, प्याज, ज्वार, अरहर, टमाटर और गुलाब जैसी प्रमुख फसलों में किया जाएगा। अधिकांश उत्पादों को कीटनाशी अधिनियम के तहत स्वदेशी निर्माण के लिए अनुमति दी गई है।इन कीटनाशकों का उपयोग धान, प्याज,अंगूर और अन्य प्रमुख फसलों में किया जाएगा।