अमेजन सहित चार कंपनियों के खाद्य लाइसेंस निलंबित
भोपाल [ महा मीडिया]
कर्नाटक ने अमेजन, स्विगी, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच में पता चला कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीज खाने-पीने के सामग्री की सूची में बेचे जा रहे थे। इन विषैले उत्पादों को बेचने में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरणके पंजीकरण या लाइसेंस नंबरों का उपयोग करके बेचा जा रहा था। धतूरा एक टॉक्सिक प्लांट है जो भारत समेत दुनिया के कई देशों में उगता है। बड़े सफेद या बैंगनी फूल और कांटेदार फल इसकी पहचान हैं। यह नाइटशेड परिवार का सदस्य है जिसमें टमाटर, आलू और बैंगन जैसे पौधे भी शामिल हैं। हालांकि धतूरा इन पौधों से अलग है क्योंकि इसके बीज, पत्तियां, फूल, फल और जड़, सभी में जहरीले रसायन पाए जाते हैं।