सितंबर में 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा
भोपाल [ महा मीडिया]
सितंबर 2026 में रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार, क्षेत्रीय त्योहारों और हड़तालों को मिलाकर कुल 12 से 16 दिन बैंक कामकाज प्रभावित या बंद रहने की संभावना है। महीने के सभी 4 रविवार (6, 13, 20 और 27 सितंबर), दूसरा शनिवार (12 सितंबर) और चौथा शनिवार (26 सितंबर) बैंक बंद रहेंगे। 4 सितंबर (जन्माष्टमी), 14 सितंबर (गणेश चतुर्थी) और 15 सितंबर के अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय पर्वों पर क्षेत्रीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल और इसके बाद 28, 29 व 30 सितंबर को तीन दिन की लगातार हड़ताल भी शामिल है ।