भारत की औद्योगिक वृद्धि दर में गिरावट

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर में गिरावट

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर जुलाई में गिरकर 6.7 प्रतिशत रह गई जबकि इसका जून में संशोधित आंकड़ा 8.8 प्रतिशत था। जारी आंकड़े के अनुसार चार में से तीन क्षेत्रों में पिछले महीने के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है।औद्योगिक उत्पादन सूचकांक जुलाई में 124.8 पर स्थिर रहा जबकि एक साल पहले यह 117 था। चार बड़े क्षेत्रों में से तीन विनिर्माण, बिजली और गैस आपूर्ति,  पानी की आपूर्ति, सीवरेज और वेस्ट मैनेजमेंट में धनात्मक वृद्धि दर्ज हुई है वहीं खनन व उत्खनन क्षेत्र में  जून में धनात्मक वृद्धि के बाद फिर से संकुचन देखा गया। सूचकांक में सबसे ज्यादा भारांश रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि जून के 9.5 प्रतिशत से घटकर जुलाई में 7.3 प्रतिशत रह गई। इस क्षेत्र के 23 औद्योगिक समूहों में से 19 समूहों में एक साल पहले की तुलना में दो अंकों की वृद्धि हुई थी। बिजली उपकरण बनाने वाले क्षेत्र ने 28.3 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि की और विनिर्माण क्षेत्र को सर्वाधिक गति दी। 

 

सम्बंधित ख़बरें