भारत ने नेपाल की मदद के लिए बैली ब्रिज और 47 टन राहत सामग्री भेजी

भारत ने नेपाल की मदद के लिए बैली ब्रिज और 47 टन राहत सामग्री भेजी

भोपाल [ महा मीडिया] भारत ने नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए बेली ब्रिज और 47 टन से अधिक की राहत सामग्री भेजी है। यह एक पोर्टेबल और पहले से तैयार किया जा सकने वाला पुल है जिसे जरूरत वाली जगह पर जल्दी लगाया जा सकता है।बाढ़ या भूस्खलन में जब कोई पुल टूट जाता है तो बैली ब्रिज कम समय में रोड कनेक्टिवटी को बहाल करने में मदद करता है। इसे जरूरत के मुताबिक दूसरी जगह भी ले जाकर लगाया जा सकता है। विदेश मंत्रालय  ने कहा कि भारत नेपाल में फ्लैश फ्लड से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद जारी रखेगा।  पहली खेप में 10 टन और दूसरी खेप में 37.5 टन सामग्री शामिल है। 

सम्बंधित ख़बरें