कल रक्षाबंधन पर भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगेगा
भोपाल [ महा मीडिया] श्री महाकालेश्वर मंदिर में कल रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया जायेगा और सबसे पहले उन्हें राखी बांधी जाएगी । देश में सबसे पहले बाबा महाकाल को ही राखी बांधी जाती है। भस्म आरती के बाद भगवान को सवा लाख शुद्ध देसी घी से बने लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाता है। भोग के बाद यह महाप्रसाद श्रद्धालुओं में मुफ्त बांटा जाता है।