कैलाश मानसरोवर यात्रा के 21 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया
भोपाल [ महा मीडिया] कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को नेपाल में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों के इस समूह को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है और उनकी वापसी की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।