नेपाल आपदा में फंसे म.प्र. के लोगों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम
भोपाल [ महा मीडिया]
नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए राज्य सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। संकट की इस घड़ी में अपनों से दूर फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी और हर संभव सहायता के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सरकार की प्राथमिकता वहां फंसे हर एक नागरिक तक राहत पहुंचाना और प्रदेश में उनके चिंतित परिजनों की परेशानी को दूर करना है।मध्य प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। फंसे हुए नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 जारी किया है। नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो नेपाल प्रशासन और राहत एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। सरकार की प्राथमिकता नेपाल में फंसे प्रत्येक नागरिक तक संपर्क साधना उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना और उनके चिंतित परिजनों की मदद करना है।