ओलंपिक के लिए अभी से तैयारी करें : मोदी

ओलंपिक के लिए अभी से तैयारी करें : मोदी

भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुरुवार को खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं-खिलाड़ियों से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही इसलिए ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी। 2036 ओलंपिक के लिए अभी से खिलाड़ी तैयार करें। आज युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्लेग्राउंड चाहिए। मोदी ने  कहा  देश के हर जिले में खेल प्रतिभाएं हैं। ओलिंपिक के 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही है जबकि दूसरे देश मेडल जीत रहे हैं। भारत को नए खेलों में भी आगे बढ़ना होगा। लंबी समुद्री तटरेखा के बावजूद सर्फिंग में भारत अभी पीछे है। स्वस्थ  समाज और मजबूत परिवार के लिए मोदी ने कहा कि स्पोर्ट्समैन स्पिरिट जरूरी है। खेल हमें चैंपियन के साथ बेहतर प्रतियोगी बनना सिखाते हैं। पैरा एथलीट्स की सफलता समाज और परिवारों में नई उम्मीद जगाती है। हर युवा की भागीदारी भारत की ताकत है। नई तकनीक से खेलों में बदलाव आ रहा है और साइकोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नए करियर बन रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से नए अवसर अपनाने और खेलों पर नए विचार देने की अपील की।

सम्बंधित ख़बरें