कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त
भोपाल [ महा मीडिया] कानपुर में आज गुरुवार दोपहर एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान को उड़ा रहे दो ट्रेनी पायलटों में से एक की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास हुआ। यह विमान एक निजी कंपनी का था जिसका उपयोग प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।