भोपाल,निवाड़ी और टीकमगढ़ में तेज बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में रुक-रुककर बारिश हो रही है। सीहोर में तेज बारिश के साथ दिन में अंधेरा छा गया। गुरुवार को निवाड़ी और टीकमगढ़ में तेज बारिश हुई है इससे नदी-नाले उफान पर आ गए। आज गुरुवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सागर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से चार इंच तक पानी गिर सकता है।