सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जारी करेंगे

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जारी करेंगे

भोपाल [ महा मीडिया] 

क्रेडिट कार्ड कारोबार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने एक दूसरे से साझेदारी करके को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जारी करने का प्रस्ताव किया है। इससे छोटे ऋणदाता इस क्षेत्र में स्थापित हो चुके बड़े सरकारी बैंकों के साथ क्षमता और ग्राहक आधार का लाभ उठा सकेंगे।प्रस्तावित रणनीति के तहत छोटे पीएसबी क्रेडिट कार्ड की क्षमता वाले अन्य सरकारी बैंकों के साथ सहयोग कर सकते हैं। इससे दोनों ऋणदाताओं को एक-दूसरे के ग्राहक आधार और वितरण नेटवर्क का लाभ उठाने में मदद मिल सकती है। इस योजना का उद्देश्य सीमित क्षमताओं और वितरण संबंधी पहुंच की समस्या का समाधान करना है ।

सम्बंधित ख़बरें