श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर्व कल

श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर्व कल

भोपाल [ महा मीडिया] 28 अगस्त को 5 खास पर्वों का संयोग बन रहा है. सावन पूर्णिमा, नारली पूर्णिमा, श्रावणी उपाकर्म, संस्कृत दिवस और लक्ष्मी-नारायण के पूजन के लिए ये दिन खास है ।सावन पूर्णिमा जिसमें भाई-बहन राखी का त्योहार मनाते हैं वह 28 अगस्त, शुक्रवार के दिन सुबह में भी व्याप्त रहेगी और इसका समापन सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर होगा। 28 अगस्त सूर्योदय में सावन पूर्णिमा व्याप्त रहने से इसी दिन बहन-भाई राखी का त्योहार मनाएंगे। पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट से ही हो चुका है। लेकिन रक्षाबंधन का त्योहार आज नहीं मनाया जाएगा क्योंकि, इस दिन सूर्योदय से पूर्णिमा की शुरुआत नहीं हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार अगले दिन यानी 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाना शास्त्र सम्मत होगा।

सम्बंधित ख़बरें