एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम का पहला मैच 18 सितंबर को

एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम का पहला मैच 18 सितंबर को

भोपाल [ महा मीडिया] जापान में खेली जाने वाले टूर्नामेंट में महिला टीम 18 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना पहला मैच खेलेगी।दोनों भारतीय टीमों को सीडिंग मिली है और वह सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। टूर्नामेंट नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में होगा। विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर जबकि मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। महिला वर्ग में फाइनल 22 सितंबर जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल 3 अक्टूबर को होगा। भारतीय  महिला क्रिकेट टीम :  हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।

सम्बंधित ख़बरें