क्रिकेटर यशस्वी और असिथा फर्नांडो पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

क्रिकेटर यशस्वी और असिथा फर्नांडो पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

भोपाल [महा मीडिया] 

यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच बहस देखने को मिली है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज फर्नांडो ने जायसवाल को आउट करने के बाद कुछ कहा, जिसके जवाब में जायसवाल मुड़े और गेंदबाज से भिड़ गए। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस देख हर कोई हैरान था।इस घटना के बाद जायसवाल और फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया। 

सम्बंधित ख़बरें