म.प्र.ने पेपर लीक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाये

म.प्र.ने पेपर लीक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाये

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में स्कूली परीक्षाओं के लीक होने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय  लिया है। अब प्रश्न पत्र के हर पेज पर संबंधित स्कूल का डाइस कोड या बोर्ड कोड का वाटरमार्क अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। इससे पेपर लीक होने की स्थिति में यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि प्रश्न पत्र किस स्कूल से संबंधित है।नई व्यवस्था की शुरुआत कक्षा 9वीं से 12वीं की सितंबर में होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं से की जाएगी। विभाग ने प्रश्न पत्र तैयार करने से लेकर उनकी प्रिंटिंग और वितरण तक के लिए विशेष प्रोटोकॉल तय किया है।

सम्बंधित ख़बरें