दिल्ली में आज से रियायती दर पर प्याज मिलेगी
भोपाल [ महा मीडिया] देश में प्याज की बढ़ती कीमतें काबू करने के लिए केंद्र सरकार दिल्ली में 35 रुपए किलो के रियायती दर पर प्याज बेचेगी। अभी यहां प्याज 55 रुपए किलो बिक रही है। इसके लिए 800 टन प्याज की पहली खेप लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' दिल्ली पहुंच गयी है। केंद्र सरकार प्याज के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र से स्टॉक मंगा रही है जहां केंद्र ने कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से निपटने के लिए बफर स्टॉक बनाए रखा है। बफर स्टॉक महाराष्ट्र के नासिक में रखा गया है कीमत बढ़ने पर इस स्टॉक को बाजार में उतारा जाता है इसका उद्देश्य बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाकर कीमतों पर दबाव कम करना है।