तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका
भोपाल [ महा मीडिया] तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे बाजार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। लेन्दे खोला (भोटेकोशी) में आई बाढ़ से रसुवा सीमा नाके पर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। टिमुरे सहित आसपास के दो बाजार बाढ़ से पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। कई जलविद्युत परियोजनाओं और बस्तियों को भी नुकसान पहुंचने की भी खबर है। करीब 1000 लोगों तक के प्रभावित या बहने की अनौपचारिक बातें सामने आई हैं हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा इसके पुष्ट और सटीक आंकड़े अभी जुटाए जा रहे हैं।