अमेरिका ने इमिग्रेंट वीजा प्रोसेसिंग पर अस्थायी रोक लगायी

अमेरिका ने इमिग्रेंट वीजा प्रोसेसिंग पर अस्थायी रोक लगायी

भोपाल [ महा मीडिया] 

ट्रम्प प्रशासन ने दुनिया भर में इमिग्रेंट वीजा प्रोसेसिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसके पीछे का मुख्य कारण अमेरिकी कांसुलर अधिकारियों को दी जाने वाली विशेष ट्रेनिंग है। इस कदम का सीधा उद्देश्य वीजा आवेदकों की ‘आर्थिक आत्मनिर्भरता’ की कड़ी जांच करना है। अमेरिकी सरकार अब यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आवेदक भविष्य में अमेरिकी सरकारी सहायता पर निर्भर न हों। इस निर्णय का सबसे अधिक असर उन हजारों भारतीय परिवारों, टेक प्रोफेशनल्स और छात्रों पर पड़ने की आशंका है जो अपनी स्थायी नागरिकता या लंबे समय के प्रवास की राह देख रहे थे। विभाग ने इस महीने एक वर्ल्डवाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है ताकि कॉन्स्युलर अधिकारी वीजा आवेदनों की बेहतर तरीके से जांच कर सकें और नियमों को एक जैसा लागू कर सकें।  विभाग ने कहा है कि जब तक अधिकारी ट्रेनिंग पूरी करेंगे तब तक वीजा सेवाओं में बदलाव किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें