अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महाराष्ट्र की जोरदार तैयारी
भोपाल [ महा मीडिया] अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र का कारोबार 2040 तक बढ़कर 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत में स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर का वर्तमान मूल्य लगभग 9 अरब डॉलर है। इसके 2040 तक 100 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है। इसमें महाराष्ट्र सरकार, उद्योग , शिक्षा जगत , अनुसंधान संस्थानों और निवेशकों को इस विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एक साथ ला रहा है।अंतरिक्ष क्षेत्र केवल अनुसंधान तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें उद्योग और रोजगार के विशाल अवसर पैदा करने की क्षमता है। विमान के पुर्जों, उपग्रह घटकों , रक्षा प्रौद्योगिकी और अन्य आधुनिक उद्योगों को विकसित करने की महाराष्ट्र सरकार ने योजना तैयार कर रही है। अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र में आवश्यक बुनियादी ढांचा और औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे । शिरडी, रत्नागिरी और अन्य स्थानों पर रक्षा क्षेत्र के लिए हब और क्लस्टर विकसित करने का काम चल रहा है। अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्रों के उद्योगों को स्थान की कमी का सामना न करना पड़े इसके लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। पुणे , नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर में उन्नत विनिर्माण और सटीक इंजीनियरिंग क्षमताओं का विकास किया जाएगा और रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्रों के लिए उन्नत विनिर्माण प्रणालियां स्थापित की जाएंगी। नांदेड़, नागपुर और एमआईएचएन में हेलीकॉप्टर और विमान निर्माण के अवसर सृजित किए जा रहे हैं जिससे महाराष्ट्र के एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिलेगा।