शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी ‘ए’ कैटेगरी में चयनित
भोपाल [ महा मीडिया] शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी को प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद के लाइव प्रसारण के लिए ‘ए’ कैटेगरी में चयनित किया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय का चयन किया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के औपचारिक संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।