दहेज से जुड़े अपराधों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश जारी

दहेज से जुड़े अपराधों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश जारी

भोपाल [ महा मीडिया] 

दहेज से जुड़े अपराधों के प्रभावी क्रियान्वयन और मामलों के जल्द निपटारे के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और हाईकोर्ट को कई अहम निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने दहेज निषेध अधिकारियों की व्यवस्था को प्रभावी बनाने, दहेज हत्या और वैवाहिक क्रूरता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और लंबे समय से लंबित मामलों की नियमित निगरानी करने को कहा हैं। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने  यह आदेश दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें