मैहर में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का आकस्मिक निरीक्षण
भोपाल [ महा मीडिया] राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने अपने मैहर दौरे के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों, वृद्धाश्रम और सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई जगहों पर कमियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल की शिकायत पेटी में गुटखा पाउच मिलने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मैहर में आंगनवाड़ी केंद्रों, वृद्धाश्रम और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा बुजुर्गों से स्वास्थ्य व भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की। पूरे दौरे की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।