नेपाल में बाढ़ से सैकड़ों भारतियों सहित 384 विदेशी लापता

नेपाल में बाढ़ से सैकड़ों भारतियों सहित 384 विदेशी लापता

भोपाल [ महा मीडिया] तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया।  बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 25 लोगों को बचा लिया है। राहत और बचाव अभियान में 14 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। लापता लोगों की तलाश और प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है।

सम्बंधित ख़बरें