तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में आठ लोग मरे

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में आठ लोग मरे

भोपाल [ महा मीडिया] तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए जबकि एक पुल भी टूट गया है। रसुवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गया। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग लापता हैं। 25 लोगों को बचाया गया है। रेस्क्यू में 14 हेलिकॉप्टर लगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें