नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 17 लोगों की मौत

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 17 लोगों की मौत

भोपाल [ महा मीडिया] अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है।बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल मौतों और नुकसान का सही आंकड़ा जुटाया जा रहा है। नेपाल में भारतीय दूतावास ने बाढ़ में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद और उनसे जुड़ी जानकारी के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं - नंबर हैं +977 985 131 6807 +977 970 910 7500

सम्बंधित ख़बरें