नेपाल की बाढ़ में अब तक 165 लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में 165 लोगों की मौत हो गई। नेपाल में 162 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई जबकि 1000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ में 19 पुल, करीब 40 किलोमीटर सड़कें और 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट तबाह हो गए हैं। बाढ़ का पानी करीब 30 फीट तक ऊपर आ गया था। तेज बहाव में घर, गाड़ियां और सरकारी ढांचे बह गए।