रसोई गैस केवाईसी की डेडलाइन 31 अगस्त तक बढ़ी
भोपाल [ महा मीडिया]
रसोई गैस केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। जिन ग्राहकों ने अभी तक अपनी सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें कंपनियां मैसेज भेज रही है।डेडलाइन दूसरी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले आधार वैरिफिकेशन की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया था। केवाईसी नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती हैं।