नवीनतम
चैटजीपीटी पर अब विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे
भोपाल [ महा मीडिया]
ओपनएआई अपने विज्ञापन कार्यक्रम का दायरा बढ़ा रही है और भारत जैसे बड़े बाजार में भी इसे शुरू कर रही है। 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के फ्री और गो प्लान वाले यूजर्स को विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं। वहीं प्लस, प्रो, बिजनेस, एंटरप्राइज और एजुकेशन प्लान इस्तेमाल करने वालों को विज्ञापन नहीं दिखेंगे। कंपनी का कहना है कि विज्ञापनों का चैटजीपीटी के जवाबों पर कोई असर नहीं होगा और इन्हें जवाब से अलग दिखाया जाएगा। भारत में फ्री और गो प्लान इस्तेमाल करने वाले 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स विज्ञापन देख सकते हैं। वहीं 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के अकाउंट पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। प्लस, प्रो, बिजनेस, एंटरप्राइज और एजुकेशन प्लान विज्ञापन मुक्त रहेंगे। चैटजीपीटी के जवाब के नीचे विज्ञापन दिखाई दे सकता है। विज्ञापन पर साफ तौर पर यह बताया जाएगा कि वह प्रायोजित है। इसे चैटजीपीटी के जवाब से अलग रखा जाएगा ताकि यूजर आसानी से समझ सके कि कौन सा हिस्सा चैटजीपीटी का जवाब है और कौन सा विज्ञापन।