यात्रामार्ग अवरुद्ध होने से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा प्रभावित

यात्रामार्ग अवरुद्ध होने से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा प्रभावित

भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में देर रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। चमोली में भूस्खलन  के चलते निजमुला मार्ग बंद है। वहीं बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ-मरवाड़ी पुल से आगे हाथीपहाड़ के पास करीब 30 मीटर सड़क बह गई है। हाईवे बंद होने से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रभावित हुई है। मार्ग को साफ करने और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन और राहत टीमें लगातार काम कर रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जा रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें