नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा 275 तक पहुंचा
भोपाल [महा मीडिया]
नेपाल की बाढ़ में 275 लोगों की मौत हो गई है इनमें नेपाल में 270 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। वहीं करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं। सिर्फ नेपाल में 900 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी है। इनमें 32 देशों के करीब 525 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। लापता लोगों में 300 से ज्यादा भारतीय हैं। विदेश मंत्रालय ने 288 भारतीयों के लापता होने की पुष्टि की है।