सतना और चित्रकूट में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
भोपाल [ महा मीडिया]
सतना और चित्रकूट में बारिश का कहर जारी है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और निचले इलाकों में पानी भर गया है। सतना शहर की बस्तियों से लेकर नागौद थाने तक पानी भर गया है। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे घाट और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन और आवागमन पर भारी असर पड़ा है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।