आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू
भोपाल [ महा मीडिया]
वित्त वर्ष 2028 के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को वित्त वर्ष 2027 के संशोधित अनुमानों और वित्त वर्ष 2028 के लिए वास्तविक बजट अनुमान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।पहले की ही तरह मंत्रालयों को अपने प्रस्ताव में व्यय का उचित अनुमान लगाने के लिए भी कहा गया है जिससे साल के बीच में ही बार बार बजट की मांग नहीं करनी पड़े। वित्त मंत्रालय 12 अक्टूबर, 2026 से विभिन्न हितधारकों और उद्योगों के साथ अपनी वार्षिक बजट पूर्व परामर्श शुरू करने की भी योजना बना रहा है। सामान्यतया सबसे पहले कृषि क्षेत्र के साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारी बैठक करते हैं जिससे इस क्षेत्र के प्रस्तावों और सुझावों को बजट में शामिल किया जा सके।