मध्यस्थता काउंसिल ऑफ़ इंडिया के गठन की अधिसूचना जारी
भोपाल [ महा मीडिया]
केंद्र सरकार ने मध्यस्थता काउंसिल ऑफ़ इंडिया के गठन की सूचना जारी की है। इसका प्रधान कार्यालय दिल्ली में होगा और इसका उदेश्य सही गाइडलाइंस के द्वारा भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता को बढ़ावा देना है। इसका उदेश्य विवादों को सुलझाना, मध्यस्थता समझौतों को लागू करना, पंजीयन के लिए एक संस्था बनाना और सामुदयिक मध्यस्थता को बढ़ावा देना है। इसमें काउंसिल के गठन, उसकी संरचना, कर्तव्यों और कामकाज के बारे में भी प्रावधान हैं।